इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रमुख ने इराक़ की केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ के अपने भड़काउ बयान के क्रम को जारी रखते हुए बग़दाद सरकार को इराक़ में अशांति का ज़िम्मेदार ठहराया।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार मसऊद बारेज़ानी ने बुधवार को फ़्रांसीसी विदेश मंत्रालय के अधिकारी जान फ़्रांसवा जीरूत के साथ मुलाक़ात के बाद एक बयान में बग़दाद सरकार को इराक़ में अशांति का ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कुर्द इराक़ की मौजूदा स्थिति के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं और दूसरों की ग़लतियों का हर्जाना नहीं भरेंगे।
बारेज़ानी ने यह भड़काउ बयान ऐसी स्थिति में दिया है जब इन दिनों इराक़ को बासी और दाइशी आतंकवादियों के हमलों का सामना है।
बारेज़ानी ने इससे पहले भी एक भड़काउ बयान में इराक़ के विभाजन की कोशिशों के परिप्रेक्ष्य में कुर्दिस्तान क्षेत्र के इराक़ से अलग करने के लिए इस क्षेत्र में रेफ़्रेन्डम कराने की बात कही थी।
इराक़ी प्रधान मंत्री नूरी मालेकी ने मसऊद बारेज़ानी के इस भड़काउ बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि इराक़ी संविधान की धारा क्रमांक 140 निरस्त नहीं हुयी है।
3 जुलाई 2014 - 09:32
समाचार कोड: 621037
इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रमुख ने इराक़ की केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ के अपने भड़काउ बयान के क्रम को जारी रखते हुए बग़दाद सरकार को इराक़ में अशांति का ज़िम्मेदार ठहराया।